कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंफोसिस की लोकोपकारी इकाई इंफोसिस फाउंडेशन ने एशिया हार्ट फाउंडेशन के साथ एक सहमतिपत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य सेवा में रोबोटिक्स उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन ने एशिया हार्ट फाउंडेशन को 8 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। यह जानकारी फाउंडेशन ने गुरुवार को दी।
फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अनुदान का इस्तेमाल महंगे उपकरणों की खरीदी करने के लिए किया जाएगा। इंफोसिस फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित नई रोबोटिक सर्जरी सुविधाओं का लक्ष्य जटिल सर्जरी में आ रही दिक्कतों को कम करना है।
इसके अलावा कोष के एक भाग का उपयोग सर्जनों के प्रशिक्षण में तथा एक अन्य हिस्से का उपयोग जटिल सर्जरी में रोबोट का उपयोग करने के साथ भारत में ऐसी प्रौद्योगिकी का स्वदेशी उत्पादन के लिए अनुसंधान अवसर प्रदान करने में किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि एशिया हार्ट फाउंडेशन आगामी सात वर्षो में करीब 97 सर्जनों को प्रशिक्षित करेगा और 1,500 से अधिक सर्जरी करने का प्रयास करेगा। इसका लाभ 1,900 से अधिक मरीजों को होगा।
dharmpath.com dharmpath