मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। उनके अब 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं। इससे उत्साहित प्रियंका ने अपने वर्चुअल परिवार को प्यार भेजा है और उन पर प्यार बरसाने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।
प्रियंका ने ट्वीट किया, “40 लाख और गिनती इससे आगे बढ़ रही है। मेरे इंस्टाग्राम परिवार की बढ़त जारी है। प्यार के लिए सभी का धन्यवाद। यह सब आपके कारण है।”
प्रियंका ने इसके साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनका चेहरा उनके प्रशंसकों के नामों पर उभरा दिखाई दे रहा है।
2003 में फिल्म ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय’ के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली प्रियंका सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं।
पिं्रयका की ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath