इग्गी ने काइली को दिया कंटोर्स किट का सुझाव

लॉस एंजेलिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। रैपर इग्गी अजलिया ने रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर को कॉस्मेटिक रेंज के एक हिस्से के रूप में कंटोर्स किट जारी करने का सुझाव दिया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जेनर ने ट्वीट किया, “मैं पहले ही इस पर काम कर रही हूं और जाहिर है मैं आपसे प्रतिक्रिया प्राप्त करना चाहती हूं।”

अजलिया ने कहा, “कायली जेनर मुझे लगता है कि आपको कंटोर्स किट पर विचार करना चाहिए।”

वहीं 18 वर्षीय काइली जेनर ने अजलिया के विचार साझा किए, ताकि इस संदेश के माध्यम से वह कंटोर्स किट पर चर्चा कर सकें।

जेनर मेकअप श्रृंखला का स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं, इसमें लिपस्टिक और लिप लाइनर्स भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि काइली का पिछला उत्पाद केवल 15 मिनट में बिक गया, वहीं जेनर ने इसके लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493