परिवर्तन का मार्ग अपनाए उत्तर कोरिया : दक्षिण कोरिया

सियोल, 15 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्योन-हाई ने मंगलवार को उत्तर कोरिया से कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए परिवर्तन का मार्ग अपनाने का आग्रह किया है।

सियोल, 15 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्योन-हाई ने मंगलवार को उत्तर कोरिया से कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए परिवर्तन का मार्ग अपनाने का आग्रह किया है।

सिन्हुआ समाचार एंजेसी ने पार्क के हवाले से लिखा, अगर उत्तर कोरिया अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ परिवर्तन के पथ पर चलने की जगह बेवजह का टकराव करेगा, तो यह उसके खुद विनाशकारक होगा।

राष्ट्रपति ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और दक्षिण कोरिया के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया अप्रत्क्ष तौर पर परमाणु हमले, एक और परमामु परीक्षण की इच्छाएं और लगातार लघु दूरी की मिसाइलों का प्रक्षेपण जैसे उत्तेजक कदम उठा रहा है।

इनका यह बयान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के उस बयान के बाद आया है, जब किम ने कहा था कि इतनी छोटी अवधि में परमाणु बम विस्फोट परीक्षण और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैल्सिटक रॉकेट परीक्षण परमाणु हमले को लेकर अपनी क्षमता दिखाने के लिए किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा, उत्तर कोरिया की इन परमाणु आशंकाओं से पता चलता है कि उसे दक्षिण कोरिया द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से पैदा होने वाले संकटों का कितना खौफ है।

पार्क ने अपनी सेना से उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे पर तुरंत जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों को अमेरिका, चीन, रूस और जापान के साथ रणनीतिक संचार को मजबूत करने का आदेश भी दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493