लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्टेड छह पुस्तकों में एक इजरायली कॉमिक उपन्यास भी शामिल है।
बीबीसी की रपट के मुताबिक, डेविड ग्रासमैन का ‘अ हॉर्स वॉक्स इनटू अ बार’ इजरायली लेखकों की दो किताबों में से एक है, जो 50,000 पाउंड (64,060 डॉलर ) के पुरस्कार की कतार में है।
निर्णायक मंडल ने ग्रासमैन के काम की तारीफ की और इसे ‘एक असामान्य कहानी’ बताया, जो सहानुभूति, बुद्धिमत्ता और भावनात्मकता के साथ लिखी गई है।
एक अन्य इजरायली लेखक अमोज ओज का नाम 2007 में पुरस्कार के लिए चुना गया था।
ओज का नाम ‘जुदास’ के लिए चुना गया था। यह 1950 में जेरूसलम में एक युवा छात्र के बारे में है, जो एक रहस्यमय पुराने घर के इतिहास पर मोहित हो गया।
अर्जेटीना, डेनमार्क, फ्रांस और नार्वे के लेखक भी पुरस्कार की दौड़ में है। यह पुरस्कार संयुक्त रूप से लेखकों और उनके अंग्रेजी अनुवाद को सम्मान देता है।
बीबीसी की रपट के मुताबिक, हर चयनित लेखक और अनुवादक को 1000 पाउंड की राशि प्राप्त होगी।
बीते साल दक्षिण कोरियाई लेखक हान कांग को ‘द वेजिटेरियन’ के लिए यह पुरस्कार मिला था।
यह सिर्फ दूसरा साल है, जब यह पुरस्कार एकल पुस्तक को दिया जाएगा।
साल 2016 से पहले मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार हर दूसरे साल एक लेखक के पूरे रचना कार्य के लिए दिया जाता था।
dharmpath.com dharmpath