इजरायल की मदद से बनाए गए प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने मंगलवार को लंबी दूरी के सतह से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र (एलआरएसएएम) बराक 8 का पहली बार भारतीय युद्धपोत से परीक्षण किया। इजरायल के सहयोग से तैयार इस प्रक्षेपास्त्र को बीते महीने इजरायल के नौसैनिक जहाज से सफल परीक्षण किया गया था।

भारत के डीआरडीओ और इजरायल के आईएआई इजरायल द्वारा विकसित एलआरएसएएम प्रणाली का परीक्षण मंगलवार को आईएनएस कोलकाता पर शुरू हुआ। भारतीय नौसेना ने बताया है कि यह परीक्षण बुधवार को जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493