हल्दिया, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इमामी समूह की कंपनी इमागी एग्रोटेक पश्चिम बंगाल की हल्दिया खाद्य तेल रिफाइनरी संयंत्र के विस्तार पर 300 रुपये निवेश करेगी, जिसके बाद इस संयंत्र की क्षमता में 1,000 टन रोजाना की बढ़ोतरी होगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समूह के निदेशक आदित्य वर्धन अग्रवाल ने बताया, “हल्दिया इकाई में 300 करोड़ रुपये के निवेश से विस्तार के बाद इस संयंत्र की क्षमता 1,000 टन अतिरिक्त रोजाना हो जाएगी, जिससे इसकी कुल क्षमता 4,000 टन रोजाना हो जाएगी।”
उन्होंने आगे बताया, “खाद्य तेल की हमारी वर्तमान क्षमता दो संयंत्रों- हल्दिया और कृष्णापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में 4,000 टन रोजाना है। कृष्णापट्टनम इकाई की क्षमता 1,000 टन रोजाना है, जबकि हल्दिया इकाई की क्षमता 3,000 टन रोजाना है।”
इस इकाई के विस्तार का शिलान्यास पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री और हल्दिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को किया।
मंत्री ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2013 में पर्यावरण मंजूरी पर लगी रोक को हटाने के बाद से पिछले एक साल में हल्दिया में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।
अग्रवाल ने कहा कि विस्तार के काम का इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस विस्तार के तहत 7.5 मेगावाट के कैप्टिव पावर प्लांट की स्थापना भी की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath