इराकी सैनिकों ने मोसुल विश्वविद्यालय को मुक्त कराया

बगदाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इराक के आतंकवाद रोधी बलों ने शनिवार को मोसुल विश्वविद्यालय परिसर को मुक्त करा लिया और वहां से इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को खदेड़ दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इराकी आतंकवाद रोधी बल की एक इकाई के कमांडर, मेजर जनरल फादिल अल-बरवारी ने कहा कि उनके सैनिकों ने इराक के दूसरे सबसे बड़े विश्वविद्यालय को पूरी तरह मुक्त करा लिया है।

सैनिकों ने शुक्रवार को दक्षिण और उत्तरपूर्व से विश्वविद्यालय परिसर पर धावा बोला और कई इमारतों पर नियंत्रण कर लिया।

एक विशेष आतंकवाद रोधी इकाई के कमांडर, जनरल मान अल-सादी ने शुक्रवार को कहा कि सैनिकों ने विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान और प्रौद्योगिकी विभाग को, तथा कई प्रशासनिक इमारतों को मुक्त करा लिया। मुक्त कराए गए भवनों पर इराकी ध्वज फहरा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493