तिकरित, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। सलाहुदीन की राजधानी तिरिकत में शनिवार सुबह हुए दोहरे आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इराक के मध्य प्रांत सलाहुदीन में हुए बम विस्फोट में दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी बच गए।
सूत्र ने कहा, “पहले हमले में इराक की राजधानी बगदाद से करीब 170 किलोमीटर उत्तर में शहर के उत्तरी प्रवेश मार्ग के पास एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस प्रमुख धमिन अल जुबौरी के काफिले के पास अपने विस्फोटकों से लदे वाहन में विस्फोट कर दिया।”
इसके कुछ ही मिनट बाद एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने सलाहुदीन प्रांतीय परिषद की सुरक्षा समिति के प्रमुख शेख जसिम अल जेबरा के काफिले के पास अपनी कार में विस्फोट कर दिया।
एक अन्य घटना में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने अल सलाम सुरक्षा चौकी पर तैनात चार जवानों की हत्या कर दी।
अभी तक किसी भी समूह ने तिकरित के अंदर या उसके पास हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath