शाह का केरल सरकार पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप

कोझीकोड (केरल), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को माकपानीत केरल सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

शाह ने भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा, “जो लोग राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं, राज्य सरकार उनको संरक्षण दे रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि हत्यारों को संरक्षण देने का अपराध सबसे बुरी प्रथा है और पूरा देश मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की इस ‘हरकत’ को देख रहा है।

उन्होंने हाल ही में आयोजित विधानसभा चुनाव में 15 फीसदी वोट देने के लिए केरल के लोगों का स्वागत किया, और कहा, “कोझिकोड भाजपा के लिए एक पवित्र स्थान है और पार्टी केरल में अगली सरकार बनाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493