लालू के कारण नीतीश मुख्यमंत्री : अमर

पटना, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने शनिवार को कहा कि जनता दल (युनाईटेड) के नेता नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं तो इसका श्रेय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को जाता है।

सिंह ने यहां पहुंचने के तत्काल बाद मीडिया से कहा, “यह लालू प्रसाद की महानता है कि उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, जिन्होंने उन्हें जेल भेज दिया था।”

उन्होंने कहा, “नीतिश कुमार की मुख्यमंत्री की कुर्सी पूरी तरह लालू प्रसाद के समर्थन पर टिकी है।”

सिंह ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह को ‘उत्तर प्रदेश का शेर’ कहा।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में न ही लालू प्रसाद और न ही नीतिश कुमार का कोई जनाधार है। उप्र में मुलायम सिंह ही एकमात्र शेर हैं।”

सिंह ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जा सकते हैं, लेकिन लालू उनका समर्थन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493