इराक में आईएस के रॉकेट हमले में कैमरामैन की मौत

इराकी ऑब्जर्वेटरी फॉर प्रेस फ्रीडम (आईओपीएफ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सैटलाइट चैनल ‘अल-घदीर’ के लिए काम करने वाले अली महमूद की मोसुल से 50 किलोमीटर दूर आईएस नियंत्रित कयारा कस्बे के गांव इचाला में दोपहर के वक्त एक रॉकेट हमले में मौत हो गई।

बयान के मुताबिक, इस रॉकेट विस्फोट में सरकारी इराकिया चैनल के संवाददाता अली जवाद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह घटना उस वक्त हुई जब यह दोनों मीडियाकर्मी मोसुल के दक्षिण में आईएस के खिलाफ संघर्ष कवर कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493