इलयाराजा संग फिल्म करने की हिमाकत नहीं कर सका : अमिताभ

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा जगत के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह संगीत सम्राट इलैयाराजा के साथ फिल्म करने की हिमाकत कभी नहीं कर सके।

अमिताभ ने कहा, “मैंने कभी उनके साथ फिल्म करने की हिमाकत नहीं की, क्योंकि मुझे झिझक महसूस होती थी। हर बार जब मैं स्टूडियों में रिकॉर्डिग के लिए जाता था, तो मुझे वह पल याद आता था, जब फिल्म ‘पा’ के दौरान मुझे राजा साहब (इलैयाराजा) के साथ एक गीत रिकॉर्ड करना था। मैं बता नहीं सकता यह कितना घबराहट भरा पल था।”

अमिताभ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ के संगीत लांच पर संवाददाताओं से कहा कि इलैयाराजा महान संगीतकार हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने जिस तरह मेरी गलतियों को सुधारा, वह कमाल था। इस अवसर के लिए धन्यवाद।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493