मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय गुप्ता का मानना है कि बॉलीवुड ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की शोहरत इतनी ज्यादा है कि वह अपनी आने वाली ‘बेबी’ जैसी संवेदनशील फिल्म तक के लिए दर्शक जुटा सकते हैं।
संजय ने ट्विटर पर लिखा, “बेबी’ अक्षय कुमार के दिशा-निर्देश में उठाया गया एक असाधारण कदम है। वह एक सुपरस्टार हैं, जो जन रूचि को संवेदनशील सिनेमा की ओर मोड़ सकते हैं।”
नीरज पांडेय निर्देशित ‘बेबी’ आतंकवाद का मुद्दा लिए हुए है। फिल्म में अक्षय के अलावा अनुपम खेर व राणा डग्गूबाती भी हैं।
संजय को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।
उन्होंने लिखा, “मैं ‘बेबी’ के चलने उम्मीद व दुआ करता हूं।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath