बिहार में तापमान गिरा, शीतलहर बरकरार

पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास बुधवार सुबह शीतलहर के साथ कोहरा छाया रहा। पटना का न्यूनतम तापमान सुबह चार डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी का बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 7.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री, भागलपुर का 13 डिग्री, गया का 14.2 डिग्री और पूर्णिया का 18़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493