दिल्ली में कोहरा, 40 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को छाए कोहरे के कारण 40 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान दृश्यता 800 मीटर थी।

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को छाए कोहरे के कारण 40 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान दृश्यता 800 मीटर थी।

उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण 40 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, तीन का समय बदला गया है और एक को रद्द कर दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्के बादल घिरेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।”

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 90 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493