इलाहाबाद उच्च न्यायालय का 150वां स्थापना दिवस 2 अप्रैल को

उच्च न्यायालय स्थापना दिवस समारोह कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ती तरुण अग्रवाल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, “दो अप्रैल को समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर के अलावा राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा सर्वोच्च न्यायालय के तमाम न्यायाधीश, ओडिशा, कोलकाता, मुंबई, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण भी शिरकत करेंगे।”

उन्होंने बताया कि समारोह की सुरक्षा को देखते हुए विशेष प्रबंध करने के निर्देश सुरक्षा एजेंसियों को जारी किए गए हैं।

अग्रवाल ने बताया, “अधिवक्ताओं को गेट संख्या पांच ए और छह से प्रवेश दिया जाएगा। अधिवक्ता अपने औपचारिक परिधान में आ सकते हैं। सभी को साथ में सर्वोच्च न्यायालय बार का परिचय पत्र लाना होगा। समारोह के समीप प्रसारण के लिए सिविल लाइंस सुभाष चौराहा और बिशप जॉनसन कॉलेज में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। दो अप्रैल को सुबह 10.30 बजे शुरू होकर यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493