कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि गूगल, इसरो के जियो-पोर्टल एप भुवन को प्रतिस्पर्धा के तौर पर नहीं देखता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के डेटा साझा करने वाले मंच उद्योग को आधार देने में मदद करते हैं।
गूगल इंडिया के मैप के प्रमुख संकेत गुप्ता ने कहा, “हमारे विश्लेषण के अनुसार, यह डेटा साझा करने का बड़ा मंच है। हम सामान्य तौर पर एक अलग तरह के एप को प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखते क्योंकि हम इसी तरह की समस्या को हल करने में जुटे हैं।”
गुप्ता ने कहा, “हमें एक लंबी दूरी तय करनी है यह एक बेहतरीन अनुभव जैसा है और सामान्य तौर पर उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। ”
भुवन एक साफ्टवेयर एप्लीकेशन है। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बनाया है। जो उपयोगकर्ताओं को पृथ्वी के सतह का 2डी/3डी प्रतिरूप पता लगाने की अनुमति देता है।
यह मानचित्र एप खास तौर से भारत के दृश्य को देखने के लिए बनाया गया। यह इलाके का उच्च रिजोल्यूशन और चार भाषाओं में सामग्री की जानकारी देता है।
dharmpath.com dharmpath