भारत में गूगल स्ट्रीट व्यू की शुरुआत की अनुमति नहीं : अधिकारी

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल इंडिया, मैप के प्रमुख संकेत गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि गूगल को भारत में स्ट्रीट व्यू सुविधा की शुरुआत के लिए अभी -खास तौर से नीति के मोर्चे पर- इजाजत लेनी है।

गुप्ता ने कहा कि स्ट्रीट व्यू उपयोगकर्ताओं को विश्व के स्थलों, प्राकृतिक चमत्कारों को देखने और संग्रहालयों, मैदानों, उद्यानों और परिवहन आदि के खोजबीन की अनुमति देता है। भारत के निकट पड़ोसी देश जैसे श्रीलंका और बांग्लादेश ने दक्षिण एशियाई इलाके में और दक्षिण पूर्व में इंडोनेशिया ने अपनाया है और जापान इसे अपने यहां तैनात कर रहा है।

गुप्ता ने मीडिया से कहा, “अभी तक हम अनुमति नहीं हासिल कर सके हैं। इस मोर्चे पर चर्चा चल रही है। यह ज्यादा नीतिगत निर्णय है जिससे हम अनुमति लेने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। तकनीकी तौर पर हमें सिर्फ कैमरा और कारों की जरूरत है। “

कंपनी ने भारत के करीब 5000 से ज्यादा शहर और 6 लाख गांवों को मानचित्रित कर दिया है। कंपनी का उद्देश्य देश के प्रासंगिक विशेषताओं को विकसित करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493