इसरो माइक्रोसैट-आर का प्रक्षेपण 24 जनवरी को करेगा

बेंगलुरू, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) 24 जनवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्षतट से एक इमेजिंग सैटेलाइट माइक्रोसैट-आर व इसके साथ ही छात्र के प्रायोगिक अंतरिक्ष उपकरण ‘कलामसैट’ का प्रक्षेपण करेगा।

इसकी जानकारी गुरुवार को दी गई।

सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, “धुव्रीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएलएलवी-सी44) की 46वीं उड़ान से माइक्रोसैट-अर व कलामसत को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 24 जनवरी को पहले लॉन्च पैड से छोड़ा जाएगा।”

देश का एकमात्र स्पेसपोर्ट श्रीहरिकोटा में स्थित है, यह चेन्नई से 90 किमी उत्तरपूर्व में है।

बयान में कहा गया कि चार स्तरों वाले प्रक्षेपण में बारी-बारी से ठोस व तरल चरण शामिल हैं।

एजेंसी ने कहा, पीएसएलवी-सी44, पीएसएलवी-डीएल का पहला मिशन है और यह पीएसएलवी का नया संस्करण है।

वाहन का चौथा चरण (पीएस4) उच्चतर सर्कुलर कक्ष में प्रवेश करेगा।

छात्रों के प्रायोगिक उपकरण ‘कलामसैट’ आर्बिटल प्लेटफार्म के तौर पर पहली बार पीएस4 का इस्तेमाल करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493