इस्तांबुल हमला जर्मन पर्यटकों को लक्षित नहीं : जर्मनी

प्रवक्ता के मुताबिक, हमले से जर्मनी का एक 33 सदस्यीय पर्यटक समूह प्रभावित हुआ, हालांकि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि इसी समूह को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

जर्मनी के विदेश मामलों के संघीय मंत्री ने बुधवार को घोषणा की कि इस्तांबुल में मंगलवार को हुए बम हमले में जर्मनी के 10 लोगों की मौत हो गई।

हमले में जर्मनी के ही सात अन्य पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायलों में पांच का इलाज सघन चिकित्सा इकाई में चल रहा है, जबकि दो मामूली रूप से घायलों को बुधवार को छुट्टी दे दी गई।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इंस्ताबुल में आतंकवादी हमले की मंगलवार को भर्त्सना की।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन के मुताबिक, इस्तांबुल के सुल्तानअहमत जिले में विस्फोट सीरियाई मूल के एक फिदायीन ने किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493