नोएडा, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। दो सफल इटियॉस मोटर रेसिंग (ईएमआर) सत्रों के बाद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बहुप्रतिक्षित ईएमआर ट्रॉफी के तीसरे सत्र की वापसी की घोषणा की है। आगामी 26 और 27 सितम्बर को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रफ्तार पसंद लोग ईएमआर रेस का लुत्फ ले सकते हैं।
ईएमआर ट्रॉफी-2015 की घोषणा एन. राजा (डायरेक्टर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर), राजीव शर्मा ( महाप्रबंधक, टोयोटा किर्लोस्कर (उत्तर भारत) और बीरेंद्र कुमार (बिजनेस हेड, एसप्री टोयोटा) की उपस्थिति में की गई। इस मौके पर इस रेस में हिस्सा लेने वाले चालकों में से छह भी मौजूद थे।
इस अवसर पर राजा ने कहा, “हम बहुप्रतीक्षित इटियॉस मोटर रेसिंग-2015 के तीसरे सत्र की मेजबानी करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। ईएमआर ट्राफी युवा रेसर्स के लिए मोटर स्पोर्टिग के क्षेत्र में भाग्य आजमाने का एक मंच भर नहीं है, बल्कि हम अतिरिक्ति काम करते हैं और उन्हें भारत में रेसिंग के बड़े मौकों के लिए तैयार करते हैं। इटियॉस मोटर रेसिंग प्लेटफार्म मोटरिंग के अपने कौशल का विकास करने के उत्सुक, भावी युवा रेसर्स के लिए टोयोटा की ओर से एक अच्छा प्रयास हैं। मैं इस बार एक अच्छा सा शो देखने की उम्मीद करता हूं। खासकर देश भर से चुने गए नए ड्राइवर के साथ।”
इस साल ईएमआर में कॉरपोरेटस को जोड़ने के लिए एक खास आयोजन ‘दि टोयोटा कारपोरेट गो कार्टिग चैलेंज।’ रहा। इसका आयोजन दिल्ली-एनसीआर में किया गया और इसमें भिन्न कारपोरेट्स के भागीदारों ने रेसिंग के अपने कौशल गोकार्ट ट्रैक पर आजमाए। प्रत्येक जगह से एक-एक भाग्यशाली विजेता को यह मौका दिया जाएगा। ये लोग 26 सितंबर को बुद्ध इंटरनेशल सर्किट में कार चला सकेंगे।
ईएमआर सीरिज ‘सिंगल मेक रेसिंग’ चैम्पियनशिप प्लैटफार्म पर आधारित है। इटियॉस कार को रेसिंग के लिए खासतौर से संशोधित किया जाता है। इसके लिए खास तरह के रेसिंग उपकरण का उपयोग किया जाता है, जिसकी पूर्ति टीआरडी (टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट, जापान) ने की है। यह सर्वोच्च स्तर का प्रदर्शन तथा सुरक्षा सुनिश्चित करता है। ईएमआर कार ना सिर्फ टोयोटा की प्रौद्योगिकीय क्षमताओं का प्रदर्शन करती है बल्कि वाहन की मजबूती का स्तर और वाहन के “चलाना मजेदार है” वाले पहलुओं का भी पता चलता है।
इस साल ईएमआर में हिस्सा लेने वाले 15 युवा और उत्साही चालक हैं- हिशम ईकेपी, हासिम ईकेपी, सुचिन्द्र गौड़ा, दीपक पी., कार्तिक कोनचैडी, अर्जुन एस., सैयद नासिर, मेजान अनीस, वैभव पारकर, विनोद गोपालस्वामी, अबिन थॉमकस, उत्सव शाह, तपेश्वर साजिथ, विवेक रामचंद्र और जगज्योत सिंह। ये आने वाले दो दिनों में रेसिंग के अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और इनकी नजर होगी प्रतिष्ठा वाला ईएमआर ट्रॉफी हासिल करने पर।
dharmpath.com dharmpath