तिरुवनंतपुरम, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल में गुरुवार को ईद-अल-अदहा (बकरीद) का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे प्रदेश में ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई।
मलयाली सिनेमा के सुरपस्टार ममूटी ने कोचि की ईदगाह में नमाज अदा की। वह कोचि के रहने वाले हैं। प्रदेश की अधिकांश ईदगाहों में महिलाओं की नमाज के लिए खास इंतजाम किए गए थे।
केरल की 3.34 करोड़ की आबादी में से 88 लाख मुसलमानों की है।
मुस्लिम बहुल मलाप्पुरम में ईद का जोश सबसे अधिक दिखा। सभी ईदगाहों में धर्मगुरुओं ने विशेष संदेश दिया। राजधानी की ईदगाह में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों की कड़ी निंदा की गई।
राज्य में सभी दफ्तर बंद रहे। शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को भी छुट्टी रहेगी।
मांस की दुकानों पर भीड़ देखी गई। कुछ जगहों पर बकरे का मांस 650 रुपये किलो तक बिकता दिखा।
dharmpath.com dharmpath