शनिवार को खास बातचीत में मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा, “पच्चीस जून को संगठनों ने ईद तक आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया था। साथ ही चेताया था कि वादाखिलाफी पर ईद के बाद हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन होगा।”
जव्वाद ने कहा कि बड़े इमामबाड़े पर जिन संगठनों ने ताला जड़ दिया था, उन्हीं संगठनों ने ताला खोला। छोटे इमामबाड़े पर महिलाओं ने तालाबंदी की है। इसलिए प्रशासन महिलाओं के साथ बातचीत करे और उन्हें विश्वास में ले।
मौलाना ने कहा कि ईद तक के लिए संगठनों ने अपना आंदोलन रोक दिया है।
मौलाना ने कुवैत में मस्जिद विस्फोट समेत तीन देशों पर हुए इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी हमलों की निंदा की।
dharmpath.com dharmpath