ईरानी, अमेरिकी वार्ताकारों ने ऑस्ट्रिया में बातचीत की

वियना, 28 जून (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ रविवार को अगले चरण की वार्ता की। यह बैठक विश्व शक्तियों के समूह ‘पी5 प्लस1’ और ईरान के बीच वार्ता का हिस्सा थी।

प्रेस टीवी की रपट के मुताबिक, रविवार को हुई इस बैठक में ईरान के उप-विदेश मंत्री के साथ-साथ दोनों ओर के विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

केरी के साथ शनिवार को हुई वार्ता के पहले जारिफ ने संवाददाताओं से कहा कि परमाणु करार को अंतिम रूप देने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा था, “हम इस महत्वपूर्ण ‘मील का पत्थर’ प्राप्त करने में सक्षम होने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं उसके लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”

केरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अभी और कड़ी मेहनत करनी बाकी है।

यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी भी वार्ता में शामिल होने के लिए वियना पहुंच चुके हैं। जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर और ब्रिटेन के विदेश मंत्री फिलिप हेमंड भी इस वार्ता में शामिल होंगे।

वार्ता में चीन का प्रतिनिधित्व वहां के उप-विदेशमंत्री वांग यी कर रहे हैं। वहीं रूस ने जानकारी दी है कि उसके विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ मंगलवार को वार्ता में शामिल होंगे।

ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच सदस्य देशों -अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी- के बीच संभावित परमाणु समझौते के मसौदे को जून माह के अंत तक अंतिम रूप देने के लिए वार्ता चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493