उप्र : जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल को नोटिस

पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि पैथोलॉजी जांच में खून की कमी की पुष्टि होने के बावजूद प्रसवा दुर्गा को ऑपरेशन से पहले खून नहीं चढ़ाया गया। ऑपरेशन से पूर्व महिला का प्लेटलेट्स काउंट मात्र 2800/सीएम पाया गया था। जांच समिति ने इसे चिकित्सक की लापरवाही माना है।

दूसरी बात यह कि ऑपरेशन से पूर्व महिला के परिजनों से सहमति नहीं ली गई थी। सहमतिपत्र पर पड़ोस के बेड पर भर्ती एक मरीज के भाई से हस्ताक्षर करा लिए गए थे।

जांच समिति का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘वेजाइनल टियर’ होना यह स्पष्ट करता है कि प्रसव किसी अप्रशिक्षित कर्मचारी द्वारा कराया गया, या डॉक्टर ने प्रसव के दौरान ध्यान नहीं दिया।

हॉस्पिटल संचालक द्वारा जांच टीम को उपलब्ध कराई गई 21 कर्मचारियों की सूची में से केवल दो कर्मचारी संकेत व संगीता को प्रशिक्षित बताया गया। अप्रशिक्षित दो कर्मचारियों के नाम नहीं दिए गए थे। शेष कर्मचारियों के नाम सीएमओ कार्यालय में दर्ज ही नहीं हैं।

सीएमओ डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493