पुलिस के अनुसार, मलूकबारी गांव निवासी धर्मराज की बेटी भारती व भतीजा अंकित (8) अपने नलकूप पर जा रहे थे, जैसे ही ये दोनों घर से कुछ दूर आगे बढ़े, रास्ते किनारे की दीवार ढह गई। दोनों बच्चे दीवार तले दब गए। परिजन व पास-पड़ोस के लोगों ने तुरंत मलबा हटाया, मगर तब तक भारती की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल अंकित को वे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों के कहने पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों बच्चों के परिजनोंने कोई कानूनी कार्रवाई न करने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath