ईरानी ट्रॉफी : मुंबई मजबूत स्थिति में

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। सूर्यकुमार यादव (156) और जय बिस्टा (104) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने ईरानी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन सोमवार को शेष भारत के खिलाफ पहली पारी में 603 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

शेष भारत की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। फैज फजल 18 और जयंत यादव एक रन पर नाबाद लौटे।

मुंबई ने सोमवार को अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 386 रनों से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान आदित्य तारे (65) और यादव ने अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। कृष्णा दास ने तारे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद सिद्धेश लाड (66) ने यादव का साथ दिया। दोनों ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। सिद्धेश ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों पांचवें विकेट के लिए 78 रन जोड़ चुके थे तभी जयंत ने यादव को पेवलियन भेजा।

यादव ने अपनी पारी में 271 गेंदे खेलते हुए 24 चौके और एक छक्का लगाया।

अभिषेक नायर (2) और धवल कुलकर्णी (0) जल्दी पवेलियन लौट गए। अंत में इकबाल अब्दुल्ला (29) शर्दलु ठाकुर ने 18 रनों का योगदान दिया।

शेष भारत की टीम का पहला विकेट 29 रन पर गिरा। श्रीकर भरत (16) को नायर ने पवेलियन भेजा। टीम दूसरे दिन की समाप्ति के बाद मुंबई से 567 रन पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493