विजय माल्या पर कालेधन की हेरा-फेरी का मामला दर्ज

नई दिल्ली/मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कारोबार समेट चुकी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के संस्थापक और शराब कारोबारी विजय माल्या के विरुद्ध कालेधन की हेरा-फेरी का एक मामला दर्ज किया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी के सहायक निदेशक ए.के. रावल ने नई दिल्ली में आईएएनएस से कहा, “हमने सोमवार को माल्या के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया है। यह मामला 2015 में उनके विरुद्ध केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्यों द्वारा दर्ज मामले पर आधारित है।”

रावल ने कहा कि माल्या के विरुद्ध कालेधन की हेरा-फेरी निवारण अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला 7,200 करोड़ रुपये ऋण के अंकेक्षण के बाद दर्ज किया गया है। यह ऋण भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में 11 बैंकों के एक कंशोर्टियम ने किंगफिशर एयरलाइंस को दिया था, जिसे चुका पाने में कंपनी नाकाम रही।

कंपनी पर आरोप है कि उसने मॉरीशस और कैमन आईलैंड्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय करमुक्त क्षेत्रों में करीब 4,000 करोड़ रुपये की राशि प्रवाहित कर दी।

एक अधिकारी ने मुंबई में आईएएनएस से कहा कि ईडी ने माल्या के दूसरे कारोबारों की भी जांच की है।

उल्लेखनीय है कि माल्या ने हाल में ही इंगलैंड में अपना भावी जीवन बिताने की योजना की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493