बिहार : 3़5 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सोमवार को एक व्यक्ति को साढ़े तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 13वीं बटालियन के जवानों ने रक्सौल के लक्ष्मी चौक के पास से चरस तस्कर बांका पासवान को 305 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि जब्त चरस सात पॉकेटों में रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण जिला निवासी बांका नेपाल क्षेत्र से चरस लाकर किसी व्यक्ति को देने वाला था। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जब्त चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 35 लाख रुपये आंकी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493