ईरान के राष्ट्रपति हैदराबाद से दिल्ली रवाना

हैदराबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए।

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली और वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के बेगमपेट हवाईअड्डे से उन्हें विदा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर रूहानी मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।

रूहानी ने मुस्लिम नेताओं व विद्वानों को गुरुवार की रात संबोधित किया। रूहानी ने शुक्रवार की सुबह कुतुब शाही मकबरे का दौरा किया।

बाद में उन्होंने पुराने शहर की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में नमाज अदा की और सभा को संबोधित किया।

अपने हैदराबाद दौरे का समापन उन्होंने हैदराबाद में बसे ईरानी लोगों को संबोधित कर किया।

रूहानी दिल्ली में शनिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493