ईरान ने इजरायल पर कर दी मिसाइलों की बारिश

तेहरान-मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. ईरान ने इजरायल की तरफ दागी गई मिसाइलों पर “भारत के लोगों का धन्यवाद” जैसे मैसेज लिखे हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. मुंबई में ईरान का वाणिज्य दूतावास और ईरानी मीडिया ने भी इन तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में ईरान की एयरोस्पेस फोर्स के लोग नीले मार्कर से मिसाइलों पर मैसेज लिखते दिख रहे हैं. सिर्फ भारत ही नहीं, स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी जैसे देशों के लोगों के लिए भी ऐसे मैसेज लिखे गए हैं. इससे साफ है कि ईरान उन देशों तक अपनी बात पहुंचाना चाहता है जिन्हें वह अपने करीब मानता है.

अब सवाल यह है कि आखिर भारत का नाम इसमें क्यों लिया गया. इसके पीछे हाल की कुछ घटनाएं वजह मानी जा रही हैं. ईरान ने हाल ही में कहा था कि वह भारत के जहाजों को  Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने देगा. यह इलाका काफी अहम है क्योंकि दुनिया का बड़ा तेल कारोबार यहीं से होता है. ईरान के विदेश मंत्री ने भारत को “दोस्ताना देशों” में शामिल बताया था. इसके अलावा भारत और ईरान के बीच पुराने रिश्ते भी हैं, जो इस समय और साफ नजर आ रहे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481