भारत:फ्यूल क्राइसिस को लेकर देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन

नई दिल्ली-मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से चल रही है. इस जंग का असर कमोडिटी प्राइस, कच्चे तेल और LPG की सप्लाई पर पड़ा है. इसके चलते देश में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी मची हुई है. पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पंप स्टेशनों पर भी भीड़ जुटने लगी है. इस बीच लोगों में फ्यूल क्राइसिस के चलते दोबारा से लॉकडाउन लगने की अफवाह फैल गई है. सारी स्थिति को साफ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की है. मीटिंग में PM मोदी ने साफ किया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें. यह पहली बार है जब मिडिल ईस्ट के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है.

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुड्डुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है. इस वजह से चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी इस मीटिंग में मौजूद रहे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481