उचित जवाब न देने पर ‘आप’ ने अधिकारियों की आलोचना की

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सोमवार को नौकरशाहों द्वारा विधानसभा के एक सवाल का एक उचित लिखित जवाब नहीं देने को लेकर सोमवार को उनकी आलोचना की है।

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बाद में मामले को सदन की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के पास भेज दिया।

यह सवाल शहर में अतिक्रमण और अतिक्रमण की अनुमति देने वाले अधिकारियों से संबंधित था।

पिछले सप्ताह भी, आप के विधायकों ने विधानसभा प्रश्नों के ‘अपूर्ण’ और ‘गलत’ जवाब देने के लिए अधिकारियों की निंदा की थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप के दो विधायकों द्वारा मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित रूप से किए गए हमले के बाद से नौकरशाह ‘आप’ मंत्रियों के साथ बैठकों का बहिष्कार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493