उच्च न्यायालय का फैसला जनविरोधी : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को दिल्ली के कामकाज में सरकार के मुकाबले उप राज्यपाल को प्रमुखता देने के फैसले को जनविरोधी बताया।

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने ट्वीट कर कहा, “उच्च न्यायालय के फैसले से भारतीय लोकतंत्र का मजाक बना है। यह जनविरोधी फैसला है।”

खेतान ने पूछा, “क्या नरेंद्र मोदी लोकसभा में 282 सीटें जीतने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को केंद्र सरकार का संचालन करने के लिए सहमति देंगे।”

खेतान का इशारा फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जबरदस्त जीत की तरफ था।

आप ने इससे पहले कहा था कि वह उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493