नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मशहूर वकील एच. एस. फुल्का को भी टिकट दिया है।
आप ने कहा है कि फुल्का लुधियाना जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके साथी वकील हिम्मत सिंह शेरगिल मोहाली के सास नगर से उम्मीदवार होंगे।
सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में सज्जन सिंह चीमा (सुल्तानपुर लोधी), जगदीप सिंह बरार (श्री मुक्तसर साहिब), रुपिंदर कौर (बठिंडा ग्रामीण) तथा हरजोत सिंह बैंस (साहनेवाल) शामिल हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव में आप एक प्रबल दावेदार के रूप में उभरी है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath