उज्जैन, 9 सितंबर ,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस संदर्भ में दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, “माधवनगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियां चलने की सूचना मिलने पर गुरुवार शाम पुलिस दल ने दबिश दी, तो होटल में दो युवतियां और तीन युवक संदिग्ध हालत में मिले। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें होटल संचालक भी शामिल है।”
सिंह के अनुसार, “पकड़ी गई युवतियों में एक भोपाल की और दूसरी कोलकाता की निवासी है। इस अवैध करोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।”
सिंह ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि होटल संचालक और दलाल एक कैटलॉग रखते थे, जिसमें लड़कियों की तस्वीरें होती हैं। ग्राहक को मनपसंद लड़की उपलब्ध कराने पर भारी रकम वसूली जाती थी। इस कारोबार का खुलासा करने के लिए एक पुलिस जवान को ही ग्राहक बनाकर भेजा गया था।”
dharmpath.com dharmpath