देवास में खिलाड़ी ने खुदकुशी की

देवास, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में चक्का फेंक खेल से जुड़े खिलाड़ी संदीप डागोरा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी लक्ष्मी नारायण मालवीय ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “नगर निगम कॉलोनी में रहने वाले यशवंत डागोरा के बेटे संदीप (25) का शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला है। दरवाजा तोड़कर संदीप के शव को निकाला गया है।”

मालवीय ने बताया, “परिजनों के अनुसार संदीप चक्का फेंक का खिलाड़ी था और उसे लड़की वाले देखने आने वाले थे। गुरुवार रात वह एक कार्यक्रम में भी गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।”

मालवीय ने आगे कहा, “पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लिहाजा यह पता नहीं चल पाया है कि उसने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस डागोरा की आत्महत्या की वजह का पता लगा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493