उज्जैन : महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पास की व्यवस्था

उज्जैन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के मौके पर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए विशेष पास व्यवस्था की गई है। यह विशेष पास 151 रुपये में जारी किए जाएंगे।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सेामवार को दी गई जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा की ²ष्टि से महाकाल मंदिर में 151 रुपये के विशेष पास की व्यवस्था की गई है। पास के विक्रय के लिए सात काउंटर बनाए जाएंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नगर निगम फूड जोन में चार प्रसाद विक्रय काउंटर, एक काउंटर खोया पाया केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर प्रबंधन के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। दर्शन व्यवस्था, काउंटर एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं के लिए मंदिर के 202 कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493