उज्जैन में दो अपराधी गुटों में गोलीबारी, 3 मरे

उज्जैन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पुरानी दुश्मनी के चलते दो गुटों के बीच रविवार की रात को हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलाबारी में मारे गए लोगों में एक हिस्टीशीटर विश्वास उर्फ लाला त्रिपाठी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, लाला त्रिपाठी और नन्नू गुट के बीच लंबे समय से दुश्मनी है। त्रिपाठी गुट ने नन्नू गुरु की हत्या की थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को महाकाल थाना क्षेत्र के शगुन गार्ड में एक बच्चे के जन्मदिन समारोह में दोनों विरोधी गुट भी पहुंचे थे। इस दौरान लाला त्रिपाठी और उनके साथियों की नन्नू गुरु के गुट से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

महाकाल थाने के प्रभारी मनोज दूबे ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “दोनों पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में लाला त्रिपाठी, उसका साथी रवि पचौरी और नन्नू गुट का अजय मारा गया। वहीं इस घटना में घायल हुए तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493