भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने धार्मिक नगरी उज्जैन के एक छात्रावास में मिले विस्फोटक के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक पुलिस आरक्षक (कान्स्टेबल) है, तो दूसरा एक निजी सुरक्षा एजेंसी से जुड़ा हुआ है।
पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए एटीएस के प्रमुख और पुलिस महानिरीक्षक संजीव शमी ने बताया कि उज्जैन के छात्रावास के एक कमरे में मिले विस्फोटक के मामले में आशीष चंदेल और एक अन्य सुनील मिश्रा को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आशीष लोकायुक्त इंदौर में पुलिस का जवान है और सुनील एक निजी सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करता है।
वहीं एटीएस ने एक और संदिग्ध की पहचान कर ली है, मगर उसके संबंध में ब्योरा नहीं दिया है। साथ ही इन आरोपियों के किस संगठन से संबंध और संपर्क है, इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को एक व्यक्ति ने नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के छात्रावास में साजिश नामक व्यक्ति ने कमरा नंबर 212 बुक कराया था और वह कुछ देर बाद ही गायब हो गया था।
शनिवार को पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक बैग मिला था, जिसमें 25 डिटोनेटर, 2़77 किलो ग्रााम विस्फोटक और छह मीटर लंबा तार मिला था। इस मामले में एटीएस ने तीन संदिग्धों के संदर्भ में पुख्ता जानकारी उनके हाथ लगने का दावा किया था। उसी के बाद मंगलवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी का ब्योरा दिया गया।
उज्जैन के एक छात्रावास में विस्फोटक मिलने के बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां खासी चौकन्ना हो गई है, क्योंकि उज्जैन में आगामी अप्रैल-मई में सिंहस्थ कुंभ होने वाला है। इस आयोजन में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा श्रद्घालुओं के आने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath