उज्जैन सिंहस्थ में मोदी आएंगे

भोपाल, 4 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2016 में होने वाले महाकुंभ ‘सिंहस्थ’ के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। यह आश्वासन गुरुवार को मोदी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुलाकात के दौरान दिया।

जनसंपर्क विभाग ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लगभग आधा घंटा चली मुलाकात के दौरान चौहान ने अगले वर्ष उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के बारे में बताया और सिंहस्थ में आने का आग्रह किया।

चौहान ने बताया कि सिंहस्थ-2016 एक वैचारिक महाकुम्भ होगा। इसमें मुख्य रूप से आध्यात्मिक जीवन और धर्म आधारित विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। नरेन्द्र मोदी ने सिंहस्थ के समापन अवसर पर उज्जैन आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा एक उज्जैन घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को माह सितम्बर-2015 में भोपाल में होने वाले विश्व हिन्दी सम्मेलन के उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान चौहान ने प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही प्रदेश में निवेश के माहौल की भी जानकारी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493