‘उड़ता पंजाब’ पर फैसला मोदी सरकार की असहिष्णुता पर तमाचा : केजरीवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि ‘उड़ता पंजाब’ के मामले में बंबई उच्च न्यायालय का फैसला मोदी सरकार की असहिष्णुता पर ‘जोरदार तमाचा’ है।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “उड़ता पंजाब पर फैसला मोदी सरकार की असहिष्णुता पर एक ‘जोरदार तमाचा’ है।”

बंबई उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से प्रस्तावित 13 कट पर सोमवार को रोक लगा दी और एक कट एवं तीन वैधानिक चेतावनियों (डिस्क्लेमर) के साथ फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया।

फिल्म के सह-निर्माता अनुराग कश्यप ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा “इस मुद्दे पर हमारा मत सही साबित हुआ है।”

न्यायमूर्ति एस.सी. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति शालिनी फंसालकर जोशी ने सीबीएफसी को फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया है। फिल्म को शुक्रवार को रिलीज होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493