लॉस एंजिलिस, 13 जून (आईएएनएस)। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री सहारा नाइट ने खुद को एक एस्कॉर्ट और पोर्नस्टार बताया है।
वेबसाईट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में अभिनेता जेरॉम फ्लायन के साथ अंतरंग दृश्यों में नजर आई नाइट के लिए नग्न दृश्य कोई नई बात नहीं है।
नाइट का असल नाम सईदा वोराजी है और वह भारतीय मूल की हैं। उन्होंने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की पहली दो श्रृंखलाओं में काम किया था और उसमें आर्मेका के किरदार में एक समलिंगी यौन दृश्य दिया था।
नाइट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट साइट पर खुद को ‘कैंट और लंदन में रहने वाली एक स्वतंत्र भारतीय एस्कॉर्ट और संभ्रांत गणिका (एलीट कोर्टिजन)’ बताया है।
dharmpath.com dharmpath