उत्तराखंड के अधिकारी का नोएडा में निधन

नोएडा, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता का यहां निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गुप्ता की उम्र केवल 38 साल थी। वह यहां अपने माता-पिता के पास आए थे।

गुप्ता को रविवार देर रात बेचैनी महसूस हुई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, गुप्ता को हृदय रोग से संबंधित बीमारी पहले से नहीं थी।

दिवंगत जिलाधिकारी के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार यहां सोमवार को किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493