लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे उमस में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में पूर्वाचल के कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, गोरखपुर का 23.3 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath