नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को धूल भरी आंधी चलने के आसर हैं।”
यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
dharmpath.com dharmpath