देहरादून, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में एक निर्वाचन अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गई।
अधिकारी की पहचान करण सिंह के रूप में हुई है। वह राज्य सिंचाई विभाग में अधीक्षक अभियंता के रूप में सेवारत थे।
वह पिथौरागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गंगोहखाल सीट पर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात थे।
एक अधिकारी ने कहा, “उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
dharmpath.com dharmpath