देहरादून, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर नैनीताल उच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होने और इस पर फैसला आने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पक्ष रखा गया था।
नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होनी है।
गौरतलब है कि बागी विधायक सुबोध उनियाल, शैला रानी रावत, उमेश शर्मा, कुंवर प्रणव सिंह, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल व प्रदीप बत्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 27 मार्च, 2016 को सदस्यता समाप्त करने संबंधी विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती दी थी।
dharmpath.com dharmpath