मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पान नलिन निर्देशित ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ का जल्द प्रीक्वल आएगा।
‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ को भारत की पहली ‘महिला मित्र’ फिल्म बताया गया है, जिसमें अभिनेत्री सारा-जेन डियास, तनिष्ठा चटर्जी, अनुष्का मनचंदा, संध्या मृदुल, राजश्री देशपांडे व अभिनेता आदिल हुसैन ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल में खलबली मचा दी थी। इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में भी सराहा गया।
प्रीक्वल में मूल फिल्म में काम कर चुके कलाकार ही रहेंगे, सिर्फ एक-दो नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। नलिन ने बताया कि प्रीक्वल यकीनन कुछ नये व महत्वपूर्ण किरदार सामने लाएगा।
नलिन ने एक बयान में कहा, “फिल्म में देवियों की जिंदगी का अनुसरण करने के बाद दर्शकों ने न केवल कथानक की बल्कि प्रत्येक किरदार की भी सराहना की थी। इस बात का ख्याल रखते हुए हम फिल्म का प्रीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दुनिया के लिए प्रत्येक देवी के पीछे की कहानी जानना और वे आज जैसी हैं, वैसी क्यों हैं, यह जानना सही है।”
dharmpath.com dharmpath